चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में परीक्षा फल वितरण समारोह सम्पन्न
महराजगंज : सिसवा बाजार स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम बड़े ही गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सराहा गया तथा मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं विद्यालय के उप प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार तुलस्यान ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री निरंकार सिंह ने अपने संबोधन में अनुशासन, कठिन परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण को सफलता की कुंजी बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। विद्यालय के उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा सभी विषयों की पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की गईं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक श्री रामदेव तुलस्यान, अध्यक्ष श्री वेद प्रकाश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्री सत्य नारायण तुलस्यान, उपाध्यक्ष श्री हरिशंकर भालोटिया, वरिष्ठ सदस्य श्री विपिन तुलस्यान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और बच्चों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण— श्री मनीष पाण्डेय, श्री बृजेश तिवारी, श्री उदय प्रकाश मिश्र, श्री मुकुंद यादव, श्री मनोज पटेल, श्री बिहारी लाल यादव, श्री रजनीश श्रीवास्तव, श्री आशुतोष दुबे, श्री मार्कण्डेय, श्री अरुण कुमार सिंह, डॉ. महेन्द्र त्रिपाठी एवं किड्स वैली की प्रधानाचार्या श्रीमती मोनिका जायसवाल—की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का सफल संचालन श्री बृजेश त्रिपाठी एवं श्री आलोक सिंह ने कुशलतापूर्वक किया।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.