चीनी मिल में निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन
महाराजगंज - आईपीएल चीनी मिल सिसवा इकाई के सहयोग से मिल परिसर में आज अंचला फिजियोथेरेपी क्लिनिक की ओर से एक नि: शुल्क फिजियोथेरेपी सेवा शिविर का आयोजन इकाई प्रमुख संदीप पवार एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डी.के. कुशवाहा की अध्यक्षता में किया गया। उनके द्वारा चीनी मिल इकाई के उत्पादन विभागाध्यक्ष राजकुमार, यांत्रिक विभागाध्यक्ष लोकेश दीक्षित सहित अन्य लोगों ने उपस्थित रह कर अपनी-अपनी फिजियोथेरेपी कराई। साथ ही चीनी मिल के आवासीय कालोनी की महिलाओं ने भी इस निःशुल्क फिजियोथेरेपी शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी जांचें कराईं।सभी को निःशुल्क फिजियोथेरेपी परामर्श, कैल्शियम की जांच, शारीरिक कार्यक्षमता की जांच और सभी प्रकार के हड्डी, जोड़ों, नसों व मांसपेशियों के दर्द की जांच की गई। शिविर का संचालन फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. डी.के. कुशवाहा और उनकी टीम ने किया। उन्होंने चीनी मिल के आवासीय कालोनी की महिलाओं को दर्द से राहत पाने के उपाय और व्यायाम के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित परामर्श दिया। इन दौरान डॉ नेहा कुमारी, डॉ राहुल, डॉ राकेश, मिस रागनी, आदि उपस्थित रहे
रिपोर्टर - अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.