आलमाइटी के छात्र-छात्राओं ने पृथ्वी को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने का लिया संकल्प

महाराजगंज : आलमाइटी पब्लिक इंटरमीडिएट कॉलेज में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को शिक्षित और प्रेरित करना था, जिसके अंतर्गत पौधारोपण, सफाई अभियान और पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आंशिका सिंह, जूनियर वर्ग में श्रेया सिंह राव तथा प्राइमरी वर्ग में अभिषेक कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया।सुबह की सभा में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कुमार द्वारा पृथ्वी के महत्व पर प्रकाश डाला गया। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'सेव अर्थ' और 'नो प्लास्टिक' के संदेश देते हुए स्लोगन लिखे। विद्यालय परिसर में 'वृक्षारोपण अभियान' चलाया गया, जिसमें शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर पौधे लगाए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि 22 अप्रैल को प्रतिवर्ष विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण तथा वनों की कटाई जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह 1970 से शुरू हुआ एक वैश्विक आंदोलन है जो हमें प्रकृति के साथ संतुलन बनाने और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश देता है।इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाएं उपस्थित  रहे।

रिपोर्टर : इरफान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.