सुप्रिया ने जनपद में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया मान
महाराजगंज - सिसवा क्षेत्र के सबया ढाला स्थित शिव नारायण सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने यूपी बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में स्थान प्राप्त कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हाई स्कूल वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन: छात्रा सुप्रिया ने 95.67% अंक प्राप्त कर जनपद में दूसरा स्थान हासिल किया। अनामिका और आस्था मिश्रा ने 95.5% अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं अनुष्का शर्मा ने 94% अंक लाकर नवां स्थान हासिल किया। इंटरमीडिएट में भी शानदार सफलता: इंटर वर्ग में शबनम खातून ने 91.80% अंक प्राप्त कर जनपद में पांचवां स्थान प्राप्त किया, जबकि स्मिता शर्मा ने 91.40% अंकों के साथ छठवां स्थान हासिल किया। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिरुद्ध प्रसाद चौधरी, प्रबंधक शिवकुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों व गणमान्य लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.