नगर पालिका अध्यक्ष प्र गिरजेश जायसवाल ने किया “माँ उर्मिला देवी चाइल्ड केयर” का भव्य उद्घाटन

महाराजगंज : सिसवा नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर सबया ढाला, नहर के पास स्थित नवस्थापित “माँ उर्मिला देवी चाइल्ड केयर” का भव्य उद्घाटन शुक्रवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही तथा स्थानीय लोगों ने नई स्वास्थ्य सेवा संस्था के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने फीता काटकर चाइल्ड केयर सेंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान संचालक डॉ. गिरिजेश चौरसिया ने बताया कि “माँ उर्मिला देवी चाइल्ड केयर” में बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आवश्यक चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे क्षेत्रीय लोगों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज मिल सकेगा।

उन्होंने जानकारी दी कि संस्थान में कम्युनिटी मेडिकल सर्विस एलिजिबल ड्रग्स के चिकित्सक डॉ. एस.पी. श्रीवास्तव (BUMS) द्वारा मरीजों का उपचार किया जाएगा। इससे बच्चों एवं आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।

उद्घाटन समारोह के दौरान वीरेंद्र दुबे, आनंद चौधरी, चंद्रशेखर प्रजापति, अभय चौरसिया, रमेश चंद्र चौरसिया, गोविंद चौरसिया, अमर चौरसिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.