आलमाइटी ने इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा के मेधावियों का किया सम्मान

महाराजगंज : आलमाइटी पब्लिक इण्टर कॉलेज बृजमनगंज के प्रांगण में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें इण्टरमीडिएट व हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

हाईस्कूल में दीपिका विश्वकर्मा पुत्री दीनानाथ विश्वकर्मा ने 91% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।शहजाद खान 90.5% द्वितीय स्थान,अनिरूद्ध प्रजापति 90% तृतीय स्थान,तुबा बानो 89.83% चौथा स्थान तथा संजना जायसवाल ने 89.33% अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।इण्टरमीडिएट में आदित्य कुमार पुत्र दूधनाथ ने 87.6% अंक अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उम्मे कुलसुम 84.4% द्वितीय स्थान,स्नेहलता 84 % तृतीय स्थान,सना परवीन 83.6 % चौथा स्थान तथा मुस्कान वर्मा 83.4% अंक प्राप्त कर पाँचवे  स्थान पर रही।

 हाईस्कूल व इण्टर में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को विद्यालय के प्रबंधक महमूद आलम तथा प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने माल्यार्पण कर तथा उनके अभिभावकों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक महमूद आलम ने कहा कि परीक्षा का यह परिणाम विद्यालय के कुशल प्रबंधन तथा शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का फल है।अच्छी शिक्षा और संस्कार ही सफलता का माध्यम है।सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं से उन्होंने कहा कि ये आपकी मंजिल नही है केवल एक पड़ाव है। आगे भी आप ईमानदारी से सतत प्रयास करें जिससे आप एक कामयाब इंसान बनें।इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुनील कुमार ने भी सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को शुभकामनाएँ दी।

रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.