आर के इंटरमीडिएट कालेज की छात्रा संजना गौतम ने क्षेत्र का नाम किया रोशन

महराजगंज : परतावल विकास खण्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थित आर के इंटरमीडिएट कालेज में इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम बहुत ही शानदार रहा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र/छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन किया। हाई स्कूल में संजना गौतम ने (552/600) 92 % अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान,  इकरा 83.5 % प्राप्त कर द्वितीय स्थान और आफरीन परवीन 83.33 % अंक प्रात कर तृतीय स्थान पर रही, जबकि चौथे स्थान पर अमीना खातून 82.5 % रही और 81.5 % पांचवे स्थान पर राशिदा खातून रही। अन्य छात्र/छात्राओं का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। इस क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य आशिक अली ने बच्चो मेडल,माला पहना कर और मिठाई खिलाकर कर बच्चों का उत्साह वर्धन किया और भविष्य में निरंतर आगे बढ़ने की कामना की। हिन्द अभिमान फाउंडेशन के डायरेक्टर ने टॉपर बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मति किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने बच्चो को सही दिशा में आगे बढ़ाने और कामयाब होने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समाज सेवी रामसुरत यादव, जवाहिर यादव, बच्चों के अभिभावक और विद्यालय के शिक्षक/शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और सभी छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.