कोठीभार पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कोठीभार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त के खिलाफ धारा 82 सीआरपीसी की उद्घोषणा

महाराजगंज - महराजगंज जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र में वांछित चल रहे एक अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना कोठीभार में पंजीकृत मुकदमा संख्या 462/24, धारा 318(4), 352, 351(3) बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त जाबिर हुसैन पुत्र गुलाम हुसैन, निवासी विवेकानंद नगर, सिसवा बाजार, काफी समय से फरार चल रहा है।

अभियुक्त की लगातार गैरहाजिरी को गंभीरता से लेते हुए माननीय न्यायालय ने उसके विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा जारी की है। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में थाना कोठीभार पुलिस द्वारा नियमानुसार विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा किए गए तथा मुनादी कराकर लोगों को सूचित किया गया।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि अभियुक्त निर्धारित समय के भीतर न्यायालय या पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध आगे की कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने का संदेश गया है।

रिपोर्टर मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.