प्रो. रामअधार पाण्डेय पब्लिक स्कूल का शानदार परीक्षा परिणाम, मेधावी छात्रों ने लहराया परचम

महराजगंज : नगर पालिका परिषद वार्ड नंबर 16, सरदार पटेल नगर सबया ढाला स्थित प्रो. रामअधार पाण्डेय पब्लिक स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों ने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया।

विद्यालय द्वारा जारी परिणाम के अनुसार विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
कक्षा 1 में अंश चौधरी ने प्रथम, नीरज शर्मा द्वितीय और अमृता चौधरी तृतीय स्थान पर रहीं। कक्षा 2 में अनुष्का चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आशुतोष द्वितीय तथा चंद्रप्रकाश और अर्पिता संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे।

कक्षा 3 में अक्षय प्रथम, आर्यन द्वितीय और अर्पित तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 4 में अनमोल चौधरी ने प्रथम, अंश चौधरी ने द्वितीय और अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कक्षा 5 के परिणाम में श्याम ने प्रथम, अमन ने द्वितीय और अजीत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर सराहना बटोरी। वहीं कक्षा 6 में अवंतिका ने प्रथम स्थान हासिल किया, अन्नी द्वितीय तथा खुशी पांडेय तृतीय स्थान पर रहीं।

कक्षा 7 में ज्योति ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभिनव पाण्डेय रहे, जिन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार पाण्डेय एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन का परिणाम है।

इस अवसर पर शिक्षकगण—आलोक, महेश, विशाल, अनिल एवं अंजली—ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.