बृजमनगंज के मटिहनवा खास स्थित बीपीसीएल पेट्रोल पंप पर अनियमितता का आरोप

महराजगंज : ग्राम सभा मटिहनवा खास, बृजमनगंज-धानी रोड स्थित भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (BPCL) के एक पेट्रोल पंप पर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पंप संचालक द्वारा आम वाहन चालकों, विशेषकर दोपहिया वाहनों को पेट्रोल देने में टालमटोल की जा रही है, जबकि कुछ चुनिंदा लोगों को कैन में बड़ी मात्रा (करीब 50 लीटर तक) में पेट्रोल आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है।

आम जनता परेशान, भेदभाव के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें पेट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है, फिर भी समय पर ईंधन नहीं मिल पाता। इसके विपरीत, कुछ व्यक्तियों को प्राथमिकता देकर बड़ी मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है, जिससे आम लोगों में नाराजगी और आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

कालाबाजारी की आशंका, नियमों की अनदेखी

स्थानीय लोगों का कहना है कि कैन में इस तरह बड़ीमात्रा में पेट्रोल देना नियमों के विरुद्ध है और इससे कालाबाजारी को बढ़ावा मिल सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

आंदोलन की चेतावनी

यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो ग्रामीणों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में सरवन गिरी, बबलू जायसवाल, दिलशाद खान, दिलीप जैकी, राहुल जायसवाल, मोहित जायसवाल समेत कई लोगों ने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

मांग - नागरिकों ने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि पेट्रोल पंप की कार्यप्रणाली की जांच कर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

रिपोर्टर - इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.