मिशन शक्ति फेज-5 के तहत रामकृष्ण मेमोरियल स्कूल में चला विशेष जागरूकता अभियान, छात्राओं को साइबर अपराध व सुरक्षा उपायों की दी गई अहम जानकारी

महराजगंज : थाना कोठीभार क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना स्थानीय मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा रामकृष्ण मेमोरियल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान म0उ0नि0 नेहा कुमारी एवं म0उ0नि0 लकी पटेल के नेतृत्व में म0रि0का0 निशा कुमारी, बैजन्ती पांडेय, सूची शाह एवं प्रियंका शाह की टीम ने छात्राओं व बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के अपराधों, विशेष रूप से साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में बालिकाओं को बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने की बजाय तत्काल सहायता के लिए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। उन्हें 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 102/108 (स्वास्थ्य सेवाएं), 1930 (साइबर हेल्पलाइन) तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीम द्वारा प्रदेश सरकार की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह एवं महिला समृद्धि योजना के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सुरक्षा से जुड़े विषयों पर अपने प्रश्न भी पूछे, जिनका टीम द्वारा संतोषजनक उत्तर दिया गया।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.