आर एन टी पब्लिक स्कूल गेरमा में मिशन शक्ति टीम ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक
महराजगंज - थाना कोठीभार की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र के आर एन टी पब्लिक स्कूल गेरमा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपनिरीक्षक नेहा कुमारी, उपनिरीक्षक लकी पटेल, उपनिरीक्षक योगेन्द्र तिवारी, महिला आरक्षी वजैंती पाण्डेय एवं महिला आरक्षी संगीता प्रथा ने बच्चों को मिशन शक्ति फेज 5.0 के उद्देश्य के बारे में विस्तार से बताया। टीम ने बालिकाओं को महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्हें जागरूक किया।
कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन 181, महिला पावर लाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट और मिशन शक्ति अभियान से संबंधित योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया। पुलिस टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जागरूक करते हुए छात्र-छात्राओं से समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने की अपील की।
रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

No Previous Comments found.