यूपी बोर्ड परीक्षा में चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के मेधावियों का सम्मान

महाराजगंज - सिसवा बाजार स्थित चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय प्रांगण में आयोजित हुआ,जिसमें मेधावी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा स्मृति चिन्ह,प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इंटरमीडिएट वर्ग में आदित्य रौनियार (88%) शिवांग पाण्डेय (87.6%) अंकित गुप्ता (86.4%) श्रेया गुप्ता (86.4%) रिशु मणि (86%) अनुष्का शर्मा (85.2%) एवं ज्योति सिंह (85%) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं हाईस्कूल वर्ग में आदित्य गिरि (93.17%), अंकित कुमार (93%) अनुराग खरवार (92.3%) अंशिका त्रिपाठी (90.5%) आंजनेय यादव (89.67%) अजय कुशवाहा (88.5%) अमन तिवारी (88.17%) अनन्या (88.17%) अभिषेक मिश्रा (87.83%) एवं अभिषेक (87.6%) सहित अन्य छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री वेदप्रकाश अग्रवाल,कोषाध्यक्ष श्री सत्यनारायण तुलस्यान,उपाध्यक्ष श्री हरि राम बालोटिया,उपप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार तुलस्यान,प्रधानाचार्य श्री निरंकार सिंह,किड्स वैली की प्रधानाचार्या एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।


रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.