रचनाकार आलोक शर्मा की कविता ने घमंड और दिखावे पर किया तीखा प्रहार

महराजगंज - बिसोखोर निवासी रचनाकार आलोक शर्मा की प्रेरणादायक कविता “घमंड होने पर जरूर पढ़ लें” इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी सशक्त लेखनी और गहरे भावों के माध्यम से उन्होंने इंसान को घमंड, दिखावे और झूठी शान से दूर रहने का संदेश दिया है। कविता की पंक्तियों में जीवन की सच्चाई को बेहद सरल लेकिन प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। रचनाकार ने बताया है कि इंसान चाहे कितना भी धन, दौलत, रुतबा और शोहरत हासिल कर ले, अंततः सब कुछ इसी धरती पर रह जाना है। जन्म से लेकर मृत्यु तक हर व्यक्ति समान है और अंतिम समय में किसी की अमीरी या ताकत साथ नहीं जाती।

कविता की सबसे चर्चित पंक्तियाँ — “चलेंगे जब हम तुम खुदा के वहाँ तो, कफन माप दोनों बराबर ही होगा” — लोगों के दिलों को छू रही हैं। यह पंक्तियाँ समाज को विनम्रता और मानवता का गहरा संदेश देती हैं। सोशल मीडिया पर भी इस कविता को लोग खूब साझा कर रहे हैं और रचनाकार की सोच व लेखनी की सराहना कर रहे हैं। कविता न केवल साहित्य प्रेमियों को प्रभावित कर रही है, बल्कि युवाओं के लिए भी एक प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई है।

रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.