आर के इंटरमीडिएट कालेज को इण्टर विज्ञान वर्ग की मान्यता मिली
महाराजगंज - हरपुर तिवारी,परतावल,महराजगंज ।विकास खंड परतवाल क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर० के० इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक महराजगंज को इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग की मान्यता प्राप्त हो गई है। माध्यमिक शिक्षा परिषद, गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार विद्यालय को वर्ष 2028 की इंटरमीडिएट परीक्षा से सामान्य एवं विशेष प्रतिबंधों के साथ नवीन विषयों की मान्यता प्रदान की गई है। विद्यालय में विज्ञान वर्ग में हिंदी,अंग्रेजी,भौतिक विज्ञान,रसायन विज्ञान,गणित एवं जीव विज्ञान विषयों का संचालन किया जाएगा। यह मान्यता माध्यमिक शिक्षा अधिनियम के अंतर्गत प्रदान की गई है। विद्यालय प्रबंधन एवं क्षेत्र के अभिभावकों में इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब स्थानीय स्तर पर विज्ञान वर्ग की पढ़ाई की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
रिपोर्टर - इरफ़ान खान
No Previous Comments found.