आकर्षक झांकियों के बीच मनाई जाएगी शनि जयंती
महराजगंज - सिसवा नगरपालिका के चित्रगुप्त नगर वार्ड प्रेमचित्र मंदिर रोड स्थित प्राचीन शनि मंदिर में शनिवार को आकर्षक झांकियों, भजन संध्या व विशाल भंडारे के बीच शनि जयंती मनाई जाएगी। समाजसेवी गिरधारी केडिया, अवध किशोर सुल्तानिया व मंदिर के पुजारी सुभाष जोशी ने बताया कि मंदिर के गर्भगृह में शनिदेव की आकर्षक झांकी सजाने के बाद सांय सात बजे से दीप प्रज्ज्वलन, पूजा-पाठ के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया है। जिसमें अंतर्राष्ट्रीय भजन गायक अमित अंजन सहित स्थानीय भजन गायक भजनों की प्रस्तुति देंगे। देर रात आरती के उपरांत भंडारे में महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
रिपोर्टर - अरुणेश कुमार गुप्ता
No Previous Comments found.