भीषण गर्मी में सैकड़ों श्रमिकों और जरूरतमंदों को गमक्षा वितरित
महाराजगंज : सिसवा नगरपालिका के श्रीश्याम मंदिर के सामने रोटरी क्लब निचलौल ने भीषण गर्मी में सैकड़ों श्रमिकों और जरूरतमंदों को गमछे वितरित किए। यह आयोजन शनिवार को किया गया।क्लब के सचिव अरुण पांडेय ने बताया कि रोटरी क्लब हमेशा सेवा कार्यों में अग्रणी रहा है। इसी भावना के तहत श्रमिकों को गमछे वितरित किए गए।पांडेय ने श्रमिकों को समाज की मजबूत बताया। इस अवसर पर रोटेरियन ओ.ए. जोसफ और रजनीश केडिया ने सेवा को ही सर्वोपरि धर्म बताया। कार्यक्रम में रोटेरियन विवेक चौरसिया, कृष्णमुरारी सिंह, वेदप्रकाश तिवारी, अमित अंजन, मुकेश जायसवाल, संजय गुप्ता और प्रभात सोनी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.