महराजगंज में ग्राम प्रधान ने जिला पंचायत राज अधिकारी पर अभद्रता का लगाया आरोप
महराजगंज : लक्ष्मीपुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसवानिया विशुन की ग्राम प्रधान मुराती देवी एवं उनके परिजनों ने जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) महराजगंज पर अभद्र व्यवहार और सार्वजनिक रूप से अपमानित करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक शिकायत पत्र भी सौंपा गया है।
शिकायतकर्ता लवकुश प्रधान पुत्र राजकुमार के अनुसार, 19 मई 2026 को डीपीआरओ ग्राम पंचायत सिसवानिया विशुनपुर पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिसके बाद सार्वजनिक रूप से अपमानजनक व्यवहार किया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि डीपीआरओ के इस दुर्व्यवहार से ग्राम प्रधान मुराती देवी की आघात लगा जिससे उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया गया।
पीड़ित पक्ष ने मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका भी जताई गई है।
हालांकि, इस संबंध में जिला पंचायत राज अधिकारी का पक्ष सामने नहीं आ सका है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर : इरफ़ान
No Previous Comments found.