सिसवा के लाल अमित अंजन का नया एलबम ‘मनवा लागे ना’ बना लोगों की पहली पसंद

महाराजगंज - उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य एवं सिसवा की माटी से जुड़े सुप्रसिद्ध कलाकार अमित अंजन का नया एलबम ‘मनवा लागे ना’ इन दिनों संगीत प्रेमियों के बीच विशेष चर्चा का विषय बना हुआ है। अपनी मधुर आवाज, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और दिल को सुकून देने वाले संगीत के माध्यम से यह गीत श्रोताओं के दिलों में खास जगह बना रहा है। गीत के बोल और संगीत इतने प्रभावशाली हैं कि इसे सुनने वाला हर व्यक्ति भाव-विभोर हो उठता है। अमित अंजन जी लंबे समय से संगीत और कला के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी के सदस्य के रूप में उन्होंने प्रदेश ही नहीं,बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी कला में भारतीय संस्कृति,लोकभावना और संवेदनाओं की सुंदर झलक देखने को मिलती है। ‘मनवा लागे ना’ एलबम भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए लोगों के दिलों को छूने का कार्य कर रहा है।

सिसवा सहित पूरे महराजगंज जनपद के लोगों में इस गीत को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी गीत को खूब सराहना मिल रही है तथा लोग इसे बार-बार सुनकर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। संगीत प्रेमियों का कहना है कि यह गीत केवल मनोरंजन ही नहीं, बल्कि मन को शांति और आत्मिक सुकून देने वाला अनुभव है। क्षेत्रवासियों ने अमित अंजन जी की इस शानदार प्रस्तुति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें दिली बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। कला और संगीत के माध्यम से क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे अमित अंजन जी युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

रिपोर्टर - मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.