राष्ट्रध्वज तिरंगा गायब होने पर समाज सेवी ने कहा तिरंगा नहीं लगा तो होगा आंदोलन
महाराजगंज : निचलौल नगर पंचायत के निवासी युवा छात्र नेता अनूप मद्धेशिया ने कस्बे के किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बनवाए गए ध्वज स्तंभ से राष्ट्र ध्वज तिरंगा गायब होना दुखद बताया है।इनका कहना है कि आजादी के अमृत महोत्सव पर नगर पंचायत द्वारा ध्वज स्तंभ बनवाया गया था और इस पर तिरंगा फहराया गया था, तिरंगा कई दिनों से गायब है और इसको लेकर जिम्मेदार मौन हैं। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन और जिला प्रशासन से इसको संज्ञान में लेकर पुनः तिरंगा स्थापित कराने की मांग की है अगर नहीं लगा तो आंदोलन की चेतावनी भी दी है
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.