अवैध भंडारण किया गया 700 लीटर डीजल एसडीएम ने पकड़ा
महाराजगंज : निचलौल एसडीएम सिद्धार्थ गुप्ता और सीओ अनिरूद्ध कुमार की टीम ने शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम बढ़ईपुरवां में एक शख्स के घर छापेमारी कर अवैध भंडारण किया हुआ तकरीबन 700 लीटर डीजल पकड़ा है एसडीएम को सूचना मिली कि एक शख्स भारी मात्रा में डीजल का भंडारण कर नेपाल भेजने की फिराक में है। इस पर एसडीएम ने सीओ अनिरूद्ध कुमार, पूर्ति निरीक्षक इंद्रभान सिंह पटेल और एसओ अंकित सिंह को साथ लिया और मौके पर पहुंचे, जहां गैलन और ड्रम में रखा डीजल बरामद हुआ। एसडीएम ने बताया कि डीजल को सीज कर पूर्ति निरीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया है। इस मामले में कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

No Previous Comments found.