अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज करमही में हुआ भव्य आयोजन

 महराजगंज : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्यामा सुरेंद्र इंटरमीडिएट कॉलेज, करमही में शनिवार को योगाभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक अजय कुमार मिश्र ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्र ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं अनुशासित जीवन जीने की कला है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति तनावमुक्त रहकर बेहतर जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम में मनीष पांडेय, राकेश गुप्ता, अर्चना पाठक, त्रिलोकी चौहान, राहुल शर्मा, मोहन प्रजापति सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, समृद्ध और निरोग समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.