बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक की हालत नाजुक

महराजगंज - बृजमनगंज रविवार की देर रात लगभग 10 बजे हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बृजमनगंज भेजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक सवार दोनों युवक जिनकी पहचान 1- शाकिर अली पुत्र प्रभु प्रसाद 2-करम हुसैन निवासी पृथ्वीपालगढ़ टोला शीतलपुर के रूप में हुई है। फरेंदा की तरफ से पृथ्वीपालगढ़ अपने घर जा रहे थे बृजमनगंज मार्ग पर हरनामपुर के पास बाइक का नियंत्रित होकर पलट गई बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए l  दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी तथा 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से दोनों को सीएचसी बृजमनगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शाकिर अली की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि शाकिर अली के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि गले सहित शरीर की कुछ हड्डियां भी टूट गई हैं। वहीं करम हुसैन को भी दो स्थानों पर फ्रैक्चर होने की जानकारी मिली है।

परिजनों के अनुसार दोनों घायलों का उपचार वर्तमान में सिद्धार्थनगर स्थित बीपीएल अस्पताल में चिकित्सक चंद्रेश उपाध्याय की देखरेख में चल रहा है। उपचार के दौरान उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। घटना की सूचना पर बृजमनगंज पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टर - इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.