बृजमनगंज: वार्ड 10 और 16 में 26 लाख के सी सी रोड शिलान्यास नगर अध्यक्ष ने किया

महराजगंज :  आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में विकास कार्यों की झड़ी लग गई है। मंगलवार को नगर के वार्ड नंबर 10 और 16 में कुल 26 लाख रुपये की लागत वाले दो सी सी रोड का शिलान्यास  नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल द्वारा किया गया। दोनों ही शिलान्यास संबंधित सभासद सुरेन्द्र जायसवाल और शिव प्रसाद चौरसिया की उपस्थिति में संपन्न हुए।

वार्ड नंबर 10 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से सी सी रोड निर्माण - वार्ड नंबर 10 में लगभग 7 लाख रुपये की लागत से सी सी रोड निर्माण के लिए भूमि पूजन चेयरमैन राकेश ने किया । यह सड़क दुर्गा मंदिर से लेकर रेलवे सीमा तक बनाई जाएगी इसके पूरा होने पर वार्ड के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

वार्ड नं  16 में  19 लाख से सी सी रोड का निर्माण - वार्ड नंबर 16 देवलासपुर में 19 लाख की लागत से सीसी रोड  निर्माण के लिए चेयरमैन राकेश ने भूमि पूजन किया l उन्होंने कहा कि नगर के विकास कार्य के लिए योगी सरकार में धन की कोई कमी नहीं है 4 साल के अंदर नगर पंचायत में एक भी सड़के बाकी नहीं रह जाएंगी  नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने भरोसा दिलाया है कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएंगे। कार्य में कमी पाये जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी l

रिपोर्टर : इरफ़ान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.