बृजमनगंज नगर पंचायत में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाओ
महराजगंज/बृजमनगंज : सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार को नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज कार्यालय पहुंचे और साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाओ,अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार ने कहा, “अगर किसी ने दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज कराई जाएगी।” उन्होंने नगर पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी जमीनों की सूची तैयार रखें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले भर में सरकारी भूमि को चिन्हित कर ‘अतिक्रमण हटाओ अभियान’ चलाया जाएगा। तालाब, नाली, खलिहान, चारागाह और रास्ते की जमीन पर हुए कब्जों को प्राथमिकता पर हटाया जाएगा।
नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने बताया कि शासनादेश आया है कि नगर पंचायत में जो भी सरकारी जमीन है खाली पड़ी है उन्हें राजस्व टीम एवं लेखपाल के द्वारा पैमाइश कराकर बाउंड्री वॉल कराया जाएगा l नगर पंचायत वहां अपना सरकारी बोर्ड लगाएगी l
अवैध कब्जेदारों में मचा हड़कंप
फरेंदा तहसील की इस कार्रवाई के बाद अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन के सख्त तेवर देख कई लोगों ने खुद ही कब्जा हटाना शुरू कर दिया है। राजस्व विभाग की टीम लगातार पैमाइश कर सरकारी जमीनों की पहचान कर रही है।
बोले अधिकारी: जनहित में जरूरी है कार्रवाई
नायब तहसीलदार ने कहा कि सरकारी जमीनें जनहित की होती हैं। इन पर कब्जा होने से विकास कार्य बाधित होते हैं और आम जनता को परेशानी होती है। इसलिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद
No Previous Comments found.