नगर पंचायत में 2.25 करोड़ से बनेंगी 12 नई सड़कें, अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने किया शिलान्यास
महराजगंज/बृजमनगंज : आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में 2 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाली 12 सड़कों का शिलान्यास नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने विधिवत रूप से पूजन कर किया।
बेहतर आवागमन सुविधा का लक्ष्य
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने शिलान्यास की शुरुआत वार्ड नंबर 15, वार्ड नंबर 16, वार्ड नंबर 10, वार्ड नंबर 12 ,वार्ड नंबर 11, वार्ड नंबर 6, वार्ड नंबर 5, वार्ड नंबर 9 में विधिवत पूजन कर किया
उन्होंने बताया कि इन सड़कों के निर्माण का मुख्य उद्देश्य वार्डवासियों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना और नगर की आधारभूत संरचना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्य निरंतर जारी हैं और जनहित से जुड़े कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निर्माण
अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरे कराए जाएंगे। सड़कें बनने के बाद लोगों को आवागमन में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी और नगर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
चरणबद्ध तरीके से हो रहा विकास
राकेश जायसवाल ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना नगर पंचायत की प्राथमिकता है।
शिलान्यास में ये रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, प्रद्युम्न सिंह, शिव प्रसाद चौरसिया, जेपी गौड़, राजू जायसवाल, रवि यादव, धर्मेंद्र चौरसिया, कृष्ण मोहन सिंह, अंबेडकर कुमार, भदाई चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद
No Previous Comments found.