786 अखाड़ा के साथ शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ मोहर्रम का जुलूस, पुलिस रही मुस्तैद

महराजगंज/ बृजमनगंज : आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज में मोहर्रम का पर्व पुलिस प्रशासन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। ताजिया जुलूस 786 अखाड़ा के साथ पारंपरिक रूट से निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम महिलाएं पुरुष  ने हिस्सा लिया।

पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट है। थाना प्रभारी मदन मोहन मिश्रा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल  की तैनाती की गई थी। 
ताजिया जुलूस में 786 अखाड़ा के युवाओं ने पारंपरिक करतब दिखाए। लाठी, और आग के खेल ने लोगों का ध्यान खींचा। अखाड़ा प्रमुखों ने अनुशासन के साथ जुलूस को निर्धारित समय पर संपन्न कराया।
नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल को कमेटी के लोगों ने माला पहनाया l उन्होंने मोहर्रम के मौके पर सभी समुदायों को भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बृजमनगंज हमेशा से गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है। यहां सभी पर्व मिलजुल कर मनाए जाते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन के सहयोग की सराहना की।
इस दौरान सभासद झिनक विश्वकर्मा, शिव प्रसाद चौरसिया, झिनक विश्वकर्मा, राजन चौरसिया,राजू जायसवाल, धर्मेंद्र चौरसिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि व संभ्रांत नागरिक मौजूद रहे।

रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.