बृजमनगंज: थाना समाधान दिवस पर पहुंचीं CO फरेंदा, नायब तहसीलदार ने सुनीं शिकायतें
महराजगंज : बृजमनगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज स्थित थाने पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा एवं नायब तहसीलदार सुधांशु कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। समाधान दिवस में राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी संयुक्त रूप से मौजूद रहे। थाना समाधान दिवस पर थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा के साथ राजस्व विभाग से लेखपाल, कानूनगो व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जमीन विवाद, रास्ता अवरोध, मारपीट, आपसी कलह, पैमाइश, अतिक्रमण आदि से जुड़े मामलों की सुनवाई की। कई मामलों का मौके पर ही राजस्व व पुलिस टीम गठित कर निस्तारण कराया गया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा ने कहा कि थाना समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों का एक ही मंच पर निस्तारण करना है। उन्होंने लंबित प्रार्थना पत्रों की समीक्षा कर हल्का लेखपाल व बीट सिपाही को संयुक्त रूप से मौके पर जाकर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में थाना अध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा, एसआई तारकेश्वर वर्मा,गजेंद्र सिंह, आलोक कुमार, विजेंद्र मिश्रा,हेड कांस्टेबल अरविंद खरवार, बृजेश पाल,, क्षेत्र के लेखपाल अम्बरीश कुमार सहित लोग मौजूद रहे l थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लिया जा रहा है। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर विवादों का स्थायी समाधान कराया जाएगा।
रिपोर्टर : इरफ़ान
No Previous Comments found.