सर्व शिक्षा अभियान के तहत निकाली गई रैली

महराजगंज : महराजगंज आज दिनांक 1.7.2026 को सर्व शिक्षा अभियान फेस 2 ब्लॉक संसाधन केंद्र बृजमनगंज से गाजे बाजे के साथ संपन्न हुआ और पूरा नगर का भ्रमण किया गया सर्व शिक्षा अभियान रैली में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जयसवाल व ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव तथा खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार  विनय कुमार पाठक ARP पंकज कुमार गुप्ता लोरिक यादव की उपस्थिति में संपन्न हुआ सर्व शिक्षा अभियान दितीय चरण 1 जुलाई 2026 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक विद्यालय में होना है इस रैली के माध्यम से सभी से निवेदन किया गया कि नवीन सत्र 2026-27 में कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे इस रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बृजमनगंज प्राथमिक विद्यालय रत्तूपुर प्राथमिक विद्यालय लेहड़ा सेकंड प्राथमिक विद्यालय मिश्रौलिया महात्मा गांधी इंटर कॉलेज रामबक्स जूनियर हाई स्कूल ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उल्लास के साथ रैली में प्रतिभाग  किया इस मौके पर नागेंद्र कुमार चौरसिया कमलेश कुमार सिंह संजीत पटेल उदय राज कनौजिया समस्त अनुचर द्वारा प्रतिभाग किया गया।

रिपोर्टर : महमूद आलम

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.