बृजमनगंज सर्व शिक्षा अभियान फेज-2 का शुभारंभ, चेयरमैन राकेश ने दिखाया हरी झंडी
बृजमनगंज, महाराजगंज : ब्लॉक संसाधन केंद्र बृजमनगंज से आज सर्व शिक्षा अभियान फेज-2 का गाजे-बाजे के साथ शुभारंभ किया गया। रैली के माध्यम से पूरे नगर का भ्रमण कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अभियान 1 से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक विद्यालय में चलाया जाएगा, जिसका उद्देश्य नवीन सत्र 2026-27 में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
रैली को मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख उदय राज यादव, खंड विकास अधिकारी कृष्णकांत शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी अगनित कुमार, एडीओ पंचायत गुलाब पाठक, विनय कुमार पाठक, ARP पंकज कुमार गुप्ता व लोरिक यादव मौजूद रहे।
रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय बृजमनगंज, प्राथमिक विद्यालय रत्तुपुर, लेहड़ा सेकेंड, मिश्रौलिया, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, रामबक्स जूनियर हाई स्कूल एवं ऑलमाइटी पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस अवसर पर नागेंद्र कुमार चौरसिया, कमलेश कुमार सिंह, संजीत पटेल, उदय राज कनौजिया सहित समस्त अनुचर मौजूद रहे। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने आस-पास के सभी बच्चों को विद्यालय भेजने में सहयोग करें l
रिपोर्टर : इरफ़ान
No Previous Comments found.