डिजिटल घड़ी खराब होने से यात्रियों को हो रही परेशानी, 15 दिनों से बंद पड़ा डिस्प्ले

महराजगंज - नौतनवां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी डिजिटल घड़ी पिछले लगभग 15 दिनों से खराब पड़ी है। घड़ी बंद होने के कारण यात्रियों को सही समय की जानकारी नहीं मिल पा रही है,जिससे ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान का समय जानने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन सैकड़ों यात्री विभिन्न ट्रेनों से सफर करते हैं। ऐसे में डिजिटल घड़ी का लंबे समय से खराब होना यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। कई यात्री मोबाइल फोन के सहारे समय देखने को मजबूर हैं, जबकि स्टेशन पर लगी डिजिटल घड़ी का उद्देश्य यात्रियों को सटीक समय की जानकारी उपलब्ध कराना है। यात्री उमेश मद्धेशिया,रवि पांडेय और जितेंद्र,जयसवाल ने बताया कि डिजिटल घड़ी लंबे समय से खराब है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से मांग की कि इसे शीघ्र ठीक कराया जाए,ताकि यात्रियों को समय संबंधी असुविधा का सामना न करना पड़े। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक जाफरे आलम ने बताया कि खराब डिजिटल घड़ी की सूचना रेलवे के एस,एस टेलीकॉम विभाग को दे दी गई है। विभाग की टीम जल्द ही इसे ठीक कर देगी, जिससे यात्रियों को फिर से समय की सही जानकारी मिल सकेगी।

रिपोर्टर : श्रवण यादव 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.