मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 142 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महाराजगंज : मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को बापू शताब्दी इंटर कॉलेज, जहदा में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 142 जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ वैवाहिक बंधन में बंधे। इनमें निचलौल विकासखंड के 70, सिसवा विकासखंड के 48 तथा नगर पालिका परिषद सिसवा के 24 जोड़े शामिल रहे।

मुख्य अतिथि सिसवा विधायक प्रेम सागर पटेल ने नवविवाहित दंपत्तियों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए सम्मानजनक और सहायक पहल है। इससे जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह गरिमापूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ सामाजिक समरसता भी सुदृढ़ हो रही है।

मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र सिंह ने नवदंपत्तियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी, एडीओ बलराम मौर्य, एडीओ (आरडी) सुजीत गौड़, एडीओ (पीपी) दीनानाथ पटेल, ग्राम पंचायत सचिव नीरज सिंह, जयहिंद गौतम, मनिंदर चौधरी, अभिनव, राजकिशोर यादव, विनय शर्मा, राहुल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.