आलमाइटी के दो छात्र नीट-2026 में चयनित

महाराजगंज : बंगला चौराहा निवासी शिवांश गुप्ता पुत्र धन लाल गुप्ता का चयन नीट में हुआ है। इनके माता-पिता दोनों ही शिक्षामित्र है। शिवांश ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा आलमाइटी इंटर कॉलेज बंगला चौराहा से प्राप्त की है।प्रतिदिन 8 से 10 घण्टे की मेहनत करने वाले शिवांश गुप्ता ने 4058 रैंक के साथ 626 अंक प्राप्त कर लक्ष्य को हासिल कर लिया।टोला बलिदानीजोत ग्राम नौसागर निवासी सिद्धार्थ पुत्र प्रेमशंकर ने भी 594 अंक प्राप्त कर नीट में सफलता प्राप्त किया।सिद्धार्थ ने कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज से प्राप्त किया है।इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता,भाई-बहन तथा अपने गुरूजनों को दिया।पेपर के स्तर पर पूछने पर उन्होंने बताया कि प्रश्न एन०सी०ई०आर०टी० से ही पूछे गए थे।आलमाइटी में एन०सी०ई०आर०टी० की मेन बुक के साथ-साथ एन०सी०ई०आर०टी० एग्जाम्पलर का भी अभ्यास कराया गया था तो अधिक समस्या नही हुई।अपने अनुजों को सफलता का मंत्र देते हुए चयनित छात्रों ने कहा कि विश्वास, समय प्रबंधन तथा गुरू के सम्मान व समर्पण से ही सफलता अर्जित की जा सकती है। 

इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर महमूद आलम ने कहा कि छात्रों की यह सफलता उनके माता-पिता के त्याग व सहयोग,गुरूजनों के सही मार्गदर्शन तथा उनकी खुद के सतत कठिन परिश्रम का प्रतिफल है।मेरी हार्दिक शुभकामना है कि मेरे यह शिष्य सफल चिकित्सक और अच्छे इंसान बनकर समाज व देश की सेवा करें।
इस अवसर पर आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के प्रधानाचार्य सुनील कुमार,आलमाइटी इंटर कॉलेज बंगला चौराहा के प्रबंधक महफूज आलम,विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णानंद चौरसिया समेत विद्यालय के समस्त शिक्षक - शिक्षिकाओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी

रिपोर्टर : इरफ़ान अहमद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.