आलमाइटी के मेधावियों को सदर विधायक,जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित
महाराजगंज : यू०पी० बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आलमाइटी पब्लिक इण्टर कालेज बृजमनगंज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल तथा पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा सम्मानित किया गया।
दैनिक जागरण की ओर से यू०पी० बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए जागरण प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।जिसमें आलमाइटी के छात्र-छात्राओं दीपिका विश्वकर्मा, शहजाद खान,अनिरूद्ध प्रजापति,तुबा बानो एवं संजना जायसवाल को सदर विधायक,जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने प्रमाण पत्र व मेडल देकर पुरस्कृत किया।
रिपोर्टर : इरफ़ान
No Previous Comments found.