NEET परीक्षा में सफलता पाने वाले मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

महराजगंज :  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले मेधावी छात्रों को नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा छात्रों को माला पहनाकर मेडल देकर सम्मानित किया गया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। रामनगर निवासी आदित्य वरुण ने नीट परीक्षा में 43,496वीं रैंक प्राप्त कर अपने माता-पिता का सपना साकार किया और क्षेत्र का गौरव बढ़ाया। वहीं, कस्बा नौतनवा के उस्मान नगर निवासी जिज्ञास कौशल ने देशभर में 6,316वीं रैंक हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। इसके अलावा, सोनौली के वार्ड नंबर-14 लोहिया नगर निवासी रहमान खान, पुत्र निजामुद्दीन खान, ने 10,651वीं रैंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान ने कहा कि इन मेधावी छात्रों की सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, लगन और आत्मविश्वास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित   शाहनवाज खान,ऋषभ श्रीवास्तव, खुर्शीद आलम, शाही सर, मुकेश शर्मा, ने सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह का माहौल उत्साह और गर्व से भरा रहा।

रिपोर्टर : श्रवण यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.