सी०बी०एस० स्कूल बिसोखोर में धूमधाम से मनाया गया झंडा दिवस

महराजगंज ​ :  महराजगंज ​कोठीभार क्षेत्र स्थित सी०बी०एस० स्कूल विसोखोर में आज 'झंडा दिवस' अत्यंत हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा प्रबंधन समिति ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों ने देशप्रेम से ओत-प्रोत विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट किया।
​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडे ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज हमारी आन, बाण और शान का प्रतीक है। हर नागरिक को इसके सम्मान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। वहीं प्रिंसिपल मानव मेहता ने बच्चों को झंडा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
​इस विशेष आयोजन के दौरान विद्यालय के निदेशक अरुण कुमार पांडे, प्रिंसिपल मानव मेहता सहित शिलास रॉय,कुलसुम,महेन्द्र छेत्री,काजल वर्मा,शिवानी,शालिनी,सीमा,आशिष,यशिका,सिद्दी सिंह,अशोक पाण्डेय
समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.