स्तन कैंसर जागरूकता सम्मेलन स्वास्थ्य पहल के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य सम्मेलन हुआ आयोजित

महराजगंज : सिसवा नगर के चोखराज तुलस्यान किड्स वैली स्कूल में आज  इलमेज़ा फाउंडेशन द्वारा 'स्वास्थ्य पहल' के अंतर्गत एक क्षेत्रीय स्तन कैंसर जागरूकता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य सम्मेलन आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना और समय पर जांच व उपचार के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने कहा कि स्तन कैंसर से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम जागरूकता ही है। उन्होंने महिलाओं से बिना किसी झिझक के नियमित स्वास्थ्य जांच कराने का आग्रह किया, क्योंकि शुरुआती अवस्था में पहचान होने पर इस बीमारी का सफल उपचार संभव है। उन्होंने इस पहल को समाज में स्वास्थ्य चेतना बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण बताया सम्मेलन में इलमेज़ा फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश समन्वयक डॉ. अनीता सिंह ने स्तन कैंसर के कारण, शुरुआती लक्षण, बचाव के तरीके और आधुनिक उपचार विकल्पों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे इस बीमारी को लेकर किसी भी प्रकार की शर्म या संकोच न करें, बल्कि किसी भी असामान्य लक्षण पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लें।

इस अवसर पर सीएचसी सिसवा प्रभारी डॉ. ईश्वर चंद्र विद्यासागर, एसआई रत्नेश कुमार मौर्य, एंटी रोमियो प्रभारी लकी पटेल, बीएलओ प्रियंका द्विवेदी, श्रीमती चुपुर पांडेय, एमके ब्यूटी क्लिनिक की खुशबू, लेखपाल मुकुल बिहारी, सीएचओ पूजा कुशवाहा, डॉ. महेंद्र त्रिपाठी, मनीष पांडेय, मार्कण्डेय दुबे, परमानंद पांडेय, उदय प्रकाश मिश्रा, बिहारी लाल यादव और आलोक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

 रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.