कारगिल विजय दिवस पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा, वीर शहीदों को किया नमन

महाराजगंज : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महराजगंज द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर शहीदों के सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हाथों में तिरंगा लिए बड़ी संख्या में युवाओंएवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में भाग लिया।

तिरंगा यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने "भारत माता की जय", "वंदे मातरम्", "जय हिंद" तथा "कारगिल के अमर शहीद अमर रहें" जैसे राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नारों के साथ वीर सैनिकों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।

विभाग संयोजक शिवम् नाथ शर्मा ने कहा कि वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना ने अद्वितीय शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की तथा विजय प्राप्त कर तिरंगे का गौरव विश्वभर में बढ़ाया। कारगिल के वीरों का बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील प्रमुख शिवकुमार सिंह ने किया इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दीपक पटेल जिला संयोजक अंकित चौधरी सह मंत्री राहुल गुप्ता एवं सैकड़ो विद्यार्थी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.