बाइक की ठोकर से बच्ची की मौत

महराजगंज - कोठीभार थानाक्षेत्र की ग्रामसभा कटहरी में चरगहाँ रोड पर मंगलवार को एक बाइक की टक्कर से 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। सूचना मिलने पर कोठीभार पुलिस सिसवा सीएचसी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की बेलवा कैमी ग्रामसभा निवासी रजवंता देवी अपनी तीन वर्षीय बेटी अंकिता का इलाज कराने कटहरी आई थीं।आज मंगलवाररजवंता अपनी बेटी के साथ चरगहाँ रोड पार कर रही थीं, तभी सामने से आ रही एक बाइक ने अंकिता को जोरदार टक्कर मार दी इस दौरान बाइक सवार मौके से फरार हो गया। घायल अंकिता को परिजन तुरंत सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर - अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.