नए एसडीओ ने संभाली कमान, क्षतिग्रस्त केबलें बदलेगी, लो वोल्टेज से मिलेगा राहत क्षतिग्रस्त केबलें बदलने के निर्देश, लो वोल्टेज व लोकल फॉल्ट से मिलेगी राहत

महराजगंज : सिसवा विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार को नवागत उपखंड अधिकारी तुषार सिंह ने कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने का भरोसा दिया। उन्होंने नगर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण कर बिजली आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का जायजा लिया और अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के विस्तार के साथ बिजली का लोड लगातार बढ़ा है। उन्होंने पोखरा टोला, सब्जी मंडी और इस्टेट चौराहा क्षेत्र में बढ़े हुए विद्युत भार की समीक्षा की। कई स्थानों पर विद्युत केबलें क्षतिग्रस्त मिलने पर उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र बदलने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जहां ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता कम है या नए ट्रांसफॉर्मर की आवश्यकता है, वहां जल्द ही उच्च क्षमता के नए ट्रांसफॉर्मर स्थापित कराने की कार्रवाई की जाएगी। उनकी पहली प्राथमिकता सायर स्थान रोड पर नया ट्रांसफॉर्मर लगवाना है।

 ट्रांसफॉर्मर लगने से सायर स्थान, प्रेम चित्र मंदिर रोड, फल मंडी और मुख्य बाजार क्षेत्र में लंबे समय से बनी लो वोल्टेज तथा लोकल फॉल्ट की समस्या से राहत मिलेगी। इसके अलावा सेनानी नगर वार्ड में भी नया ट्रांसफॉर्मर स्थापित करने की योजना पर काम किया जाएगा।
उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि बढ़ती गर्मी के दौरान शाम के पीक आवर्स में अनावश्यक विद्युत उपकरणों का कम से कम उपयोग करें, ताकि पूरे क्षेत्र में निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।

रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.