स्वर्गीय वैज्ञानिक राहुल सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल
महाराजगंज - पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार टिबड़ेवाल ने सिसवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बीजापार असमन छपरा (इंदिरा नगर वार्ड नं. 17) पहुंचकर दिवंगत वैज्ञानिक स्वर्गीय राहुल सिंह के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में सहभागिता की तथा शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर श्री टिबड़ेवाल ने दिवंगत राहुल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका असामयिक निधन समाज और देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।श्री टिबड़ेवाल ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिवार के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।
ब्रह्मभोज कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे,जिन्होंने दिवंगत वैज्ञानिक राहुल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
रिपोर्टर - अरुणेश कुमार गुप्ता
No Previous Comments found.