महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना समेत विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

महराजगंज : महराजगंज जिलाधिकारी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को सिसवा ब्लॉक के महाराणा प्रताप सभागार में "महराजगंज पहल" के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय संवाद एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अंतःसमन्वय के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थी बच्चों के सशक्तिकरण तथा गैर-सरकारी संगठनों की सहभागिता पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना,निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य निराश्रित, जरूरतमंद एवं विपरीत परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे बच्चों और महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।इस दौरान उपस्थित लाभार्थियों एवं अभिभावकों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक अभिलेख और मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। साथ ही बच्चों की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एम्बुलेंस सेवा 108 तथा सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी सेवाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।कार्यक्रम में बाल अधिकारों की रक्षा, बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, उत्पीड़न एवं हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम पर भी विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक पात्र बच्चा और महिला सरकार की योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आत्मनिर्भर और सुरक्षित जीवन जी सके।

अंत में अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि पात्र परिवार अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं तथा किसी भी संकट की स्थिति में हेल्पलाइन सेवाओं का तत्काल उपयोग करें।कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी सुजीत गोंड, एपीओ सौरभ चौधरी, सचिव जयहिंद गौतम, एडीओ पीपी दीनानाथ पटेल, एडीओ समाज कल्याण शशांक दूबे, जिला बाल संरक्षण इकाई से हरी प्रसाद आउट रिच कार्यकर्ता, विभिन्न विभागों के  लाभार्थी बच्चे एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.