फंदे से लटकता मिला शव पहुंची पुलिस
महराजगंज : महराजगंज कोल्हुई पुलिस को दूरभाष के जरिए सूचना मिली की दिनेश प्रजापति पुत्र रामअवध प्रजापति निवासी कोल्हुई थाना कोल्हुई उम्र लगभग 35 वर्ष ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है जिसका शव बरामदे में उतार कर रखा है सूचना पर उपनिरीक्षक राजीव सिंह अपने हमराहियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और मृतक दिनेश प्रजापति के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया इस प्रकरण में थानाध्यक्ष कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह से बात करने पर कहे की अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है जैसे ही तहरीर प्राप्त होगा आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
रिपोर्टर : महमूद आलम
No Previous Comments found.