15 अगस्त को नगरवासियों को औपचारिक रूप से समर्पित की जाएगी एंबुलेंस
महाराजगंज : सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में बड़ी सौगात मिलने जा रही है। नगर पालिका की ओर से एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
अब तक सिसवा नगर पालिका क्षेत्र में नगर पालिका की ओर से कोई एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं थी। नई सेवा शुरू होने से गंभीर मरीजों और जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस सुविधा को सिसवा तक पहुंचाने में नगर पालिका अध्यक्ष शंकुला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। एंबुलेंस सेवा उपलब्ध होने पर दोनों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
अध्यक्ष और प्रतिनिधि ने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि नगरवासियों को जरूरत के समय बेहतर और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना भी प्राथमिकता है। एंबुलेंस सेवा इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को एंबुलेंस को औपचारिक रूप से नगरवासियों को समर्पित किया जाएगा। नगरवासियों को उम्मीद है कि इस सेवा के शुरू होने से गंभीर मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में मदद मिलेगी और आपात स्थिति में एंबुलेंस के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
रिपोर्टर : मनीष कुमार कन्नौजिया
No Previous Comments found.