पंचायत सम्मेलन के दौरान फाइलों में मिली भारी गड़बड़ी, भड़के विधायक प्रेमसागर पटेल ने अधिकारियों को लगाई क्लास

महाराजगंज : सिसवा ब्लॉक सभागार में सोमवार को आयोजित पंचायत सम्मेलन उस समय हंगामे की भेंट चढ़ गया, जब प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सरकारी दस्तावेजों में बड़ी लापरवाही उजागर हुई। पंचायती राज समिति के सभापति एवं सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल ने फाइलों की जांच के दौरान पाई गई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

​फाइलों में निकले सादे कागज और दूसरे ब्लॉक के दस्तावेज सम्मेलन के दौरान जब योजनाओं से जुड़ी फाइलों की समीक्षा शुरू हुई, तो प्रशासनिक लापरवाही का बड़ा नमूना सामने आया। एक फाइल में सिसवा ब्लॉक की जगह मिठौरा ब्लॉक से संबंधित दस्तावेज नत्थी मिले, जबकि दूसरी फाइल में योजना से जुड़े जरूरी कागजातों के स्थान पर सादे पन्ने (ब्लैंक पेपर) रखे हुए थे। इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये को देख विधायक ने तत्काल एडीओ पंचायत से स्पष्टीकरण मांगा और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।कार्यक्रम के प्रारंभ में ही व्यवस्थागत कमियां उजागर होने लगी थीं। सम्मेलन की कार्ययोजना और क्रियान्वयन से जुड़े सूचनात्मक पर्चे (पंपलेट) जनप्रतिनिधियों और प्रतिभागियों में वितरित नहीं किए गए थे। इस पर भी सभापति ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।​उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिस सम्मेलन का मूल उद्देश्य गांवों तक विकास योजनाओं और सरकारी संकल्पों की जानकारी पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है, उसमें बुनियादी स्तर पर ऐसी घोर लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्त

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.