नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने निभाया वादा: MS पब्लिक स्कूल की 2 बच्चियों की 1 साल की फीस जमा की
महाराजगंज/बृजमनगंज : समाज सेवा और बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए बृजमनगंज नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल जी ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने 14 फरवरी को MS पब्लिक स्कूल सहजनवा बाबू में आयोजित माता-पिता पूजन कार्यक्रम में की गई घोषणा को पूरा करते हुए दो बच्चियों की 1 वर्ष की फीस जमा कर दी है।
विद्यालय में माता-पिता पूजन के अवसर पर श्री जायसवाल ने मंच से घोषणा की थी कि वह जरूरतमंद दो मेधावी छात्राओं की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे। अपने वादे के अनुसार उन्होंने स्कूल पहुंचकर दोनों बच्चियों की एक वर्ष की फीस विद्यालय प्रशासन को जमा कराई।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि बेटियां देश का भविष्य हैं। जब तक मैं इस पद पर रहूंगा, इन दोनों बच्चियों की फीस मैं स्वयं जमा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि माता-पिता पूजन जैसे कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है।
चेयरमैन ने दोनों बच्चियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे पढ़-लिखकर अपने माता-पिता और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इस दौरान प्रधानाचार्य बृजभान यादव, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, राजन चौरसिया, सनी रैना, मुन्नू दुबे मौजूद रहे l
रिपोर्टर : इरफान अहमद
No Previous Comments found.