चंद्रा स्कूल में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह

महाराजगंज - आज आजादी के अमृत काल एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बृजमनगंज ब्लाक के चंद्रा चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल फुलमनहा मे देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। स्कूल से एक भव्य एवं विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकल कर फुलमनहा होते हुए लेहरा बाजार चौराहे से वापस स्कूल प्रांगण मे पहुंचकर भारत माता की जय और वन्देमातरम के गगनभेदी नारों से गुंजायमान रहा, जिससे पूरे कस्बे को राष्ट्रभक्ति के रंग मे सराबोर कर दिया।

इस भव्य तिरंगा यात्रा का कुशल नेतृत्व स्कूल के प्रधानाचार्य रवि प्रताप सिंह व उप प्रधानाचार्य बेचन यादव ​के संयुक्त मार्गदर्शन में किया गया।​इस दौरान स्कूल कार्यालय इंचार्ज कुलदीप कुमार, शिक्षक जनार्दन भारद्वाज, शैलेश पाण्डेय, संजय कुमार, शिक्षिका पूजा पाण्डेय, शिवानी शर्मा, जूली गौड़, आस्मिन खातून, सोनिया शर्मा, मनीषा वर्मा, अंजू वर्मा के साथ अन्य विद्यालय परिवार उपस्थित रहे। स्कूल के सभी छात्र /छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह के साथ यात्रा को सफल बनाया।

 

महाराजगंज - इरफ़ान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.