राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा बृजमनगंज, नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने 21 स्थानों पर किया ध्वजारोहण

महाराजगंज/बृजमनगंज : आजादी के *80वें पावन स्वतंत्रता दिवस* के अवसर पर *बृजमनगंज नगर पंचायत* देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। 

नगर पंचायत कार्यालय परिसर में *नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल* एवं *अधिशासी अधिकारी  सुरभि मिश्रा* ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस दौरान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

ध्वजारोहण के पश्चात नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने राष्ट्रभक्ति का अनूठा उदाहरण पेश किया। उन्होंने नगर के *शहीद स्मारक* पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को नमन किया और फिर नगर के विभिन्न विद्यालयों में जाकर ध्वजारोहण किया।

नगर अध्यक्ष ने *प्राथमिक विद्यालय 2, 3, 4, रामबक्स शांति देवी स्कूल, प्रभात स्कूल, महाजनी संस्कृत विद्यालय सहित कुल 21 विद्यालयों* में तिरंगा फहराया। हर विद्यालय में बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को और भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि *"स्वतंत्रता हमें शहीदों के बलिदान से मिली है। हमें इसे अखंड रखने के लिए एकजुट होकर विकसित भारत बनाने में अपना योगदान देना होगा।"* 

ईओ सुरभि मिश्रा ने सभी नगरवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वच्छता और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर नगर पंचायत के सभासदगण, कर्मचारी, शिक्षकगण, अभिभावक एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.