स्व॰ राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

महराजगंज - सिसवा बाजार सोनबरसा बेलवा घाट मे स्व॰ राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज में 80वें स्वतंत्रता दिवस का पावन पर्व हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस शुभ अवसर पर महाविद्यालय प्रशासन ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए सत्र 2025-2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करने की नई परंपरा की शुरुआत की।​इस सम्मान समारोह के तहत महाविद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष उपहार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया:

​प्रथम स्थान: शशिकला (पुरस्कार: स्कूटी) ​द्वितीय स्थान: खुशी सोनी (पुरस्कार: लैपटॉप) ​तृतीय स्थान: संजना कुशवाहा (पुरस्कार: साइकिल) ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती नीरज़ा सिंह जी एवं प्रबंधक  धीरेन्द्र प्रताप सिंह  उपस्थित रहे। अतिथियों ने मेधावी छात्राओं को पुरस्कार सौंपते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बालिकाओं का यह प्रदर्शन पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। ​इस अवसर पर प्रबंधन समिति के मुख्य कार्यकारी सदस्य राजन विश्वकर्मा, अजय सिंह , जगरनाथ गौड़  एवं शैलेष रौनियार विशेष रूप से मौजूद रहे। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अभिषेक पांडेय, सचिव गोविंद मालवीय, नियंता दूधनाथ गुप्ता, सहित समस्त शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।​प्राचार्य अभिषेक पांडेय ने कहा कि महाविद्यालय द्वारा शुरू की गई यह नई परंपरा हर वर्ष जारी रहेगी, जिससे विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की भावना मजबूत होगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और मिष्ठान वितरण के साथ हुआ।

रिपोर्टर - अरुणेश कुमार गुप्त

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.