नगरपालिका, ब्लॉक कार्यालयों में ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

महाराजगंज : सिसवा नगरपालिका कार्यालय परिसर में शनिवार को स्वाधीनता दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर निकाय के अधिकारियों और नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।नगरपालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल ने अधिशासी अधिकारी विंध्याचल की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद संबोधन कार्यक्रम हुआ। इसमें अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, उनके प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल, अधिवक्ता गोविंद सोनी और रामेश्वर जायसवाल ने देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद किया।वक्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी नागरिकों से इन स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मुन्ना गोंड, हरिराम भालोटिया, जयप्रकाश भालोटिया, मोहन लाल अग्रवाल, लक्ष्मण तुलस्यान, सभासद प्रतिनिधि संतोष पांडेय, जितेंद्र वर्मा, हासिम अंसारी, बाबूलाल अग्रवाल, उमाशंकर जायसवाल, धर्मवीर सोनी, शिबू बनारसी, सोनू जायसवाल, वरिष्ठ लिपिक विष्णु प्रसाद, विनोद गुप्ता, शकील अहमद, अनिल गुप्ता, कपिलदेव भारती और श्रवण कुमार सहित नगर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
इसी क्रम में, सिसवा खंड विकास कार्यालय में भी स्वाधीनता दिवस समारोह आयोजित हुआ। यहां ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद की अध्यक्षता में खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने ध्वजारोहण किया। बीडीओ अर्जुन चौधरी ने अपने संबोधन में देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले अमर सपूतों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

रिपोर्टर : अरुणेश कुमार गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.